फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two ghats of varanasi soon to be wi-fi enabled.

मोदी महिमाः वाराणसी के दो घाट हुए Wi-Fi

Fri, 28 Nov 2014 09:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Nov 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
two ghats of varanasi soon to be wi-fi enabled.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दो घाट जल्द ही वाई-फाई जोन बनेंगे। बीएसनएल को वाराणसी के दशाश्वमेध और शीतला घाटों को वाई-फाई जोन बनाने की जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक करीब दो महीने पहले पीएमओ के निर्देश के मुताबिक बीएसएनएल ने ये प्रोजेक्ट हाथ में लिया था और तबसे इस प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस केंद्र की तरफ से जांची जा रही है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक अधिकारियों ने बताया है कि दोनों घाटों पर जरूरी डिवाइस लगा दी गई हैं।

इन दोनों घटों पर टूरिस्ट लगातार आते रहते हैं और जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बीएसनल इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा कर रहा है और डिवाइसेस का ट्रायल भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनल ने भेजे टैरिफ प्लान

two ghats of varanasi soon to be wi-fi enabled.

इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी बंगलुरू की एक कंपनी को सौंपी गई है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में सर्वे भी कराया जा चुका है ताकि स्टूडेंट्स को कैंपस और हॉस्टल में फ्री में इंटरनेट की सुविधा मिल सके।

बीएसएनएल के अधिकारी मोतीलाल ने बताया, ‘हमें दशाश्वमेध और शीतला घाट को वाई-फाई जोन बनाने के लिए डिवाइसेस लगाने के निर्देश मिल चुके हैं। ऊपर से आदेश मिलते ही तुरंत वाई-फाई चालू कर दिया जाएगा।

मोतीलाल ने बताया कि बीएसएनएल ने दोनों घाटों पर इंटरनेट एक्सेस करने के लिए टैरिफ प्लान भी भेज दिया है। 30 मिनट का इंटरनेट फ्री होगा फिर अगले 30 मिनट के लिए उपभोक्ताओं को 20 और फिर 30 रुपये अदा करने होंगे। उन्होंने बताया कि घाटों पर जल्द ही काउंटर खोल दिए जाएंगे जहां से विजिटर्स प्री-पेड कूपन और वाउचर खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed