फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two friends were beaten to death after being caught during theft

Lucknow News: चोरी के दौरान पकड़े जाने पर दो दोस्तों की पीटकर की गई थी हत्या

Tue, 22 Apr 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two friends were beaten to death after being caught during theft
पुलिस की गिरफ्त में तीनों हत्यारोपित। 
लखनऊ। गोमतीनगर के विरामखंड इलाके में बहराइच के कैसरगंज निवासी दोस्त शटरिंग कारीगर राम संवारे और पेंटर राकेश की हत्या चोरी के दौरान पकड़े जाने पर हुई थी। पुलिस ने 24 घंटे में दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर चौधरी लॉन गोमतीनगर निवासी मोहित कुमार, शिवराज उर्फ शिवा, पटेलपुरम निवासी रामदेव उर्फ महादेव को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य हत्यारोपी फरार हैं। पुलिस तलाश में जुटी है। सबक सिखाने के लिए आरोपियों ने राम संवारे और राकेश के शरीर पर काला रंग भी पोत दिया था।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि कैमरों की फुटेज से राम संवारे और राकेश शुक्रवार रात करीब 12 बजे चौधरी लॉन की ओर जाते दिखे। पुलिस ने जब वहां के फुटेज देखे तो कुछ संदिग्ध लोग नजर आए। रात होने से संदिग्धों के चेहरे साफ नहीं थे।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि शुक्रवार रात राम संवारे और राकेश आरोपी मोहित की झोपड़ी में चोरी के इरादे से घुसे थे। आवाज होने पर महिलाओं ने शोर मचा दिया। मोहित और अन्य आरोपियों ने दोनों को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




रस्सी से बांधकर दोनों को जानवरों की तरह पीटा था

एसीपी गोमतीनगर विनय द्विवेदी ने बताया कि मोहित मूलरूप से सीतापुर के रामकोट, उसके साथी शिवराज सीतापुर के खैराबाद, रामदेव जौनपुर के सतपतहां का रहने वाला है। तीनों ने और अन्य लोगों ने दोनों के हाथ रस्सी से बांधकर लाठी, डंडे, बेल्ट व बैट से बेरहमी से पीटा था। अधमरा होने के बाद आरोपियों ने दोनों को कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया। हालांकि, तब दोनों जिंदा थे। कुछ देर बाद राम संवारे की मौत हो गई थी। रविवार को इलाज के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने फुटेज व सर्विलांस की मदद से गोमतीनगर विस्तार इलाके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बैट, डंडा, रस्सी, बेल्ट और काला रंग बरामद किया है।



राम संवारे के पेट पर पेंट से लिखा था 420



पूछताछ में मुख्य आरोपी मोहित ने बताया कि सबक सिखाने और बदनाम करने के लिए उसने दोनों के शरीर पर काला पेंट (रंग) पोता था। राम संवारे के पेट पर ब्रश से 420 भी लिखा था। एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के अलावा तीन अन्य युवक भी इस वारदात में शामिल थे।

महिलाओं की भूमिका की पुलिस कर रही है जांच

डीसीपी ने बताया कि मोहित की झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं की भूमिका भी जांच की जा रही है। अगर महिलाओं ने भी मारपीट की है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।



आरोपियों व मृतकों के आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस



आरोपियों और मारे गए राम संवारे व राकेश का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है। लखनऊ पुलिस को कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। गोमतीनगर पुलिस अब सीतापुर, जौनपुर और बहराइच पुलिस से आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगा रही है।


राकेश के परिजनों से नहीं हो सका संपर्क

मृतक राम संवारे के परिजन रविवार सुबह लखनऊ पहुंच गए थे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव गांव ले गए। राकेश के गांव का पता न चलने से पुलिस का परिजनों से संपर्क नहीं हो सका है। गोमतीनगर पुलिस सोमवार को बहराइच के कैसरगंज गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed