{"_id":"691b89eed4f0845f7c08ca73","slug":"two-friends-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-lucknow-news-c-13-knp1002-1476862-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाले जितेंद्र यादव, अश्वनी और क्षतिग्रस्त बाइक।
गोसाईंगंज। क्षेत्र के गंगागंज में सोमवार रात दस बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तिलक समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार नगराम के ब्राह्मण टोला निवासी अश्वनी यादव (42) व उनके दोस्त जितेंद्र यादव (47) की मौत हो गई।
इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अश्विनी बाइक पर जितेंद्र के साथ सोमवार शाम करीमनगर स्थित जानकी लॉन में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। रात दस बजे लौटते वक्त करीमनगर इलाके में सुल्तानपुर की ओर से आ रहा अनियंत्रित अज्ञात वाहन उनकी बाइक में पीछे से टकराया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे। दोनों के सिर पर गहरी चोटें आईं। वहां से गुजर रहे लोगों ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक को रोकने की कोशिश की, पर वह भाग निकला। कुछ देर में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गोसाईंगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
हेलमेट पहने होते तो शायद बच जाती जान
इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे के समय बाइक कौन चला रहा था, इसका पता नहीं चल सका है। दोनों की मौत का कारण सिर में गहरी चोट आना है। बाइक सवार हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच जाती। दोनों के पास से मिले मोबाइल फोन से घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घरवालों के तहरीर देने पर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।