फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two friends on a motorcycle rode onto the newly constructed expressway despite the ban

यूपी: रोक के बावजूद नवनिर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर चढ़े बाइक सवार दो दोस्त, हादसे में मौत

Thu, 16 Jul 2026 06:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 06:06 AM IST
सार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसव पर चढ़े दो बाइक सवारों की मौत हो गई। मालूम हो कि इस पर चढ़ने पर बाइक सवारों को रोक हे। 

विज्ञापन
Two friends on a motorcycle rode onto the newly constructed expressway despite the ban
एक्सप्रेसवे पर है बाइक सवारों को चढ़ने की पाबंदी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 नवनिर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बुधवार को जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से बाइक सवार दो दोस्तों हिमांशु (25) और शैलेंद्र सिंह (24) की हादसे में मौत हो गई। शाम के समय दोनों की बाइक की टक्कर गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन से हो गई।
विज्ञापन


उन्नाव के अर्जुनामऊ निवासी हिमांशु सिंह हरदोई संडीला निवासी अपने दोस्त शैलेंद्र सिंह के साथ बुधवार शाम करीब पांच बजे बाइक से घर जा रहे थे। वह जुनाबगंज के पास से नवनिर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। बंथरा कस्बे के ऊपर पॉइंट 20.5 किलोमीटर के पास गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची बंथरा पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान कुछ ही देर में शैलेंद्र की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह का कहना है कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। अभी किसी के भी परिजन ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


कैसे चढ़े रहे बाइक सवार
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मंगलवार को आम लोगों के लिए खोला गया। इसके तुरंत बाद ही बड़ी लापरवाही सामने आई है। रोक के बावजूद बड़ी संख्या में बाइक सवार एक्सप्रेसवे पर चढ़ रहे हैं, जबकि इस पर बाइक चलाने पर रोक है। वहीं गलत दिशा में वाहन भी दौड़ रहे हैं। जिम्मेदार इन पर नियंत्रण नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल तक जाकर लौट रहे वाहन
लोगों का कहना है कि कई चार पहिया वाहन चालक टोल तक जाकर गलत दिशा में वापस लौट रहे हैं। बुधवार शाम इसी वजह से हादसा हुआ। कुछ लोगों का कहना है कि टोल तक पहुंचने के बाद जब लोगों को रेट की जानकारी मिलती है तो वह उल्टी दिशा में ही वापस लौटते हैं। ऐसे वाहनों की संख्या अच्छी खासी है।

एक्सप्रेसवे पर जाते बाइक सवार और गलत साइड से आता ट्रक। 

एक्सप्रेसवे पर जाते बाइक सवार और गलत साइड से आता ट्रक। - फोटो : संवाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed