फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two friends beaten to death with sticks in Gomti Nagar

Lucknow News: गोमतीनगर में दो दोस्तों की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

Mon, 21 Apr 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 21 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two friends beaten to death with sticks in Gomti Nagar
गोमतीनगर में दो दोस्तों की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
लखनऊ। गोमतीनगर के विरामखंड इलाके में शनिवार देर रात बहराइच के कैसरगंज के गोदहिया गांव निवासी राम संवारे (39) और राकेश (40) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों घटनास्थल से 300 मीटर दूर शंकर चौराहे पर झोपड़ी डालकर रहते थे। राम संवारे शटरिंग का काम करते थे और राकेश पेंटर थे।
विज्ञापन


राम संवारे की पत्नी वंदना ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस को कुछ लोगों का नाम पता चला है, उनकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा शक के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। मौके से पुलिस को खून के धब्बे लगा क्रिकेट बैट मिला है।
विज्ञापन

राम संवारे और राकेश अलग-अलग झोपड़ी डालकर रहते थे और खाना साथ में खाते थे। वंदना ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे कॉल करने पर पति ने काम खत्म होने की बात कहते हुए झोपड़ी पहुंचकर रात में बात करने के लिए बोला था। रात करीब 11 बजे तक वह इंतजार करती रहीं, पर पति ने फोन नहीं किया। वंदना ने पति को कॉल की तो फोन नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब सात बजे शंकर चौराहे के पास रहने वाले अन्य मजदूरों ने राम संवारे का शव विरामखंड इलाके में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा देखा। राकेश अधमरी हालत में रेलवे लाइन किनारे मिले। पुलिस दोनों को लोहिया अस्पताल ले गई, वहां डॉक्टरों ने राम संवारे को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद राकेश की भी मौत हो गई।

परिचित ने परिजनों को दी सूचना

वंदना ने बताया कि पति के एक परिचित बवाली ने रविवार सुबह फोन कर पति की हत्या की खबर दी। परिजन मौके पर पहुंच गए थे। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि वंदना की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों के बारे में पता लगा रही है।

लड़ाई- झगड़े का पता चला
डीसीपी पूर्वी के अनुसार अभी तक की छानबीन व जांच में पता चला है कि राम संवारे व राकेश का बीती रात कुछ परिचितों से झगड़ा हुआ था। पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी पता चले हैं, उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि हत्या के पीछे आश्नाई वजह है।


राकेश के परिजनों से नहीं हो सका संपर्क

राकेश के परिजनों से पुलिस का संपर्क नहीं हो सका है। पुलिस को राकेश के गांव के बारे में जानकारी नहीं है। गोमतीनगर पुलिस ने राकेश के परिजनों से संपर्क करने के लिए बहराइच के कैसरगंज पुलिस से मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed