फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two friend die in accident

ईयरफोन पर गाना सुन रहे दोस्तों की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत

Sun, 28 Jul 2019 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two friend die in accident
ईयरफोन लगाकर गाना सुनते पटरी किनारे चल रहे दो दोस्त आए ट्रेन के चपेट में
विज्ञापन

निगोहां थानाक्षेत्र में ईयरफोन पर गाना सुनते हुए पटरियों के किनारे-किनारे चल रहे दो दोस्त शनिवार शाम आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए।
हादसे में दोनों के चीथड़े उड़ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। भीषण हादसा होते देख आसपास चीख-पुकार मच गई। शवों की हालत इतनी खराब थी कि काफी देर तक पहचान नहीं हो सकी।
बाद में कपड़ों के आधार पर दोनों की पहचान की गई तो परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। दोनों दोस्त गांव में किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद नहाने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

बैरीसालपुर गांव निवासी रेलकर्मी रामपाल का बेटा अवनीश (22) और गांव के रहने वाला मजदूर सोहनलाल का बेटा वीरेंद्र (20) शनिवार को गांव में हुए एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को वीरेंद्र अपने दोस्त अवनीश को लेकर नहाने के लिए ट्यूबवेल पर जा रहा था। दोनों दोस्त मोबाइल फोन पर ईयरफोन लगाकर गाने सुनते हुए रेलवे पटरी के किनारे-किनारे जा रहे थे।
दोनों शेरपुरलवल स्थित गेट नंबर 183 ब के पास पहुंचे तभी आगरा कोलकत्ता एक्सप्रेस (1316 डाउन) आ गई। दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।
ट्रेन की टक्कर लगते ही दोनों के चीथड़े उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर रेलवे लाइन के बीच में काफी देर तक दोनों के शव पडे़ रहे, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
बाद में पहने कपड़ों के आधार पर दोनों की शिनाख्त हो सकी। सूचना के बाद मृतकों के परिवारीजन सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। सूचना फैलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों रेलवे लाइन के बीच में कानों में लीड लगाकर गाना सुनते जा रहे थे।

कुछ ग्रामीणों ने काफी शोरगुल भी मचाया, लेकिन तब तक दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। वीरेंद्र की मौत की खबर पाते ही मां नीलम व छोटी बहन जूली व राजकुमारी रोने लगीं।
नीलम बेसुध हो गई। मौजूद ग्रामीणों ने संभाला। साथ ही मृतक अवनीश की मां राजरानी का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed