फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two engineers of UPRNN suspended for fraud in construction works

Lucknow: निर्माण कार्यों में घपले पर यूपीआरएनएन के दो अभियंता सस्पेंड, मनमाने ढंग से किया फंड डायवर्जन

Sat, 27 Aug 2022 11:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 27 Aug 2022 11:01 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के निर्देश पर यूपीआरएनएन के प्रबंध निदेशक संजय तिवारी ने दोनों अभियंताओं को सस्पेंड कर दिया है। दोनों के खिलाफ आगे की जांच आरएनएन के महाप्रबंधक (तकनीकी) को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Two engineers of UPRNN suspended for fraud in construction works
suspend demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

निर्माण कार्यों में घपले पर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के दो अभियंता सस्पेंड कर दिए गए हैं। इनकी कारस्तानी से उच्चाधिकारी भी हतप्रभ हैं। निगम की मुरादाबाद इकाई में कार्यरत इकाई प्रभारी व स्थानिक अभियंता मुकेश सिंघल ने संबंधित जेई व एई की बिना रिपोर्ट के ही 60 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इतना ही नहीं बिना सक्षम अधिकारी के अनुमोदन के 55 लाख रुपये एक परियोजना से दूसरी परियोजना में ट्रांसफर कर दिया। मुकेश सिंघल के साथ ही अपने अधिकार क्षेत्र से परे जाकर हस्ताक्षर करने वाले सहायक अभिंयता (सिविल) अखिलेश प्रताप सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


आरएनएन से मिली जानकारी के अनुसार, अनियमितताओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। इस समिति की जांच रिपोर्ट 18 अगस्त को मुख्यालय को उपलब्ध कराई गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन कार्यों में गंभीर दुराचरण मिला है। इकाई प्रभारी व स्थानिक अभियंता ने बिल-वाउचर पर लेखाकार के हस्ताक्षर के बिना ही भुगतान किए, जोकि गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


परियोजना में भुगतान से पहले कार्य की प्रगति के बाबत संबंधित जेई व एई की रिपोर्ट लगनी जरूरी होती है लेकिन इनके बजाय एई (सिविल) अखिलेश सिंह से हस्ताक्षर करवा दिए। जबकि, अखिलेश का उस परियोजना से कोई लेना-देना ही नहीं था। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया स्थानिक अभियंता व इकाई प्रभारी मुकेश सिंघल और सहायक अभियंता (सिविल) अखिलेश प्रताप सिंह उत्तरदायी ठहराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed