फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two electricians got burnt after coming in contact with electric current

Lucknow News: दो बिजलीकर्मी करंट की चपेट में आकर झुलसे

Sat, 21 Jun 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two electricians got burnt after coming in contact with electric current
लखनऊ। संविदा बिजलीकर्मी का हाथ मंगलवार को 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आकर झुलस गया। जानकीपुरम न्यू कैंपस उपकेंद्र पर तैनात सैरपुर सरैया निवासी संविदाकर्मी सर्वेश मंगलवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे थे। जिस लाइन पर उन्हें काम करना था, उसकी बिजली बंद कराई गई थी। फोर पोल पर काम करते वक्त दूसरी हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से उनका हाथ झुलस गया। लाइन से दूर होने से उनकी जान बच गई। अन्य कर्मचारियों ने जेई व एसडीओ को घटना की जानकारी दी और सर्वेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बीकेटी के एक्सईएन पंकज गुप्ता ने बताया कि प्रकरण की जांच भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, मोहनलालगंज में चालू लाइन पर फॉल्ट सही करने के लिए खंभे पर चढ़ा संविदाकर्मी रोहित झुलस गया। ओल्ड पावर हाउस मोहनलालगंज में तैनात खुजौली गांव निवासी रोहित करंट लगने के बाद नीचे जा गिरा। उसका दायां हाथ झुलस गया है। अधिशासी अभियंता श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक रोहित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed