फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two drivers will be deployed on long route buses.

यमुना एक्सप्रेस वे हादसे के सबक: अब लंबी दूरी की बस पर दो चालक करेंगे ड्यूटी

Thu, 11 Jul 2019 11:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Jul 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
two drivers will be deployed on long route buses.
बस हादसे का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

परिवहन निगम की बस अब यात्रियों को लेकर 500 किमी से अधिक लंबी दूरी पर चलेगी तो दो चालक ड्यूटी करेंगे। इससे सफर के दौरान एक चालक बस को चलाए तो दूसरा आराम करें। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से यह व्यवस्था लागू की और इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि लंबी दूरी की बस पर जो चालक 30 दिन ड्यूटी करेंगे तो उनको चार दिन का अवकाश अवश्य दिया जाए। परिवहन मंत्री आगरा में आठ जुलाई को जनरथ बस के नाले में गिरने पर 29 यात्रियों की मौत के बाद बुधवार को प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को बुलाकर यात्रियों का सुरक्षित सफर कराने एवं बस दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की समीक्षा कर रहे थे, बैठक से पहले मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


न्यू हैदराबाद स्थित नियोजन विभाग के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में हुए फैसले की जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री ने बताया कि लंबी दूरी चलने वाली बस की विशेष निगरानी की जाएगी। यह चार लाख किमी से कम चलने वाली होगी। इस बस पर बेहतर कार्य करने वाले चालक एवं परिचालक की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रबंध निदेशक धीरज साहू को निर्देश दिए गए हैं कि बसों की गति एवं लोकेशन की जानकारी हर वक्त होती रहे, इसके लिए बसों के खराब वीटीएस (व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम) एवं स्पीड गवर्नर डिवाइस की जांच कराई जाए। वहीं, सभी चालकों को कानपुर में ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर सकें। इसके लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक चालकों को ट्रेनिंग देने का कार्यक्रम बनाए और कानपुर भेजें। बैठक में निगम के अध्यक्ष संजीव सरन, प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला उपस्थित थी।

झपकी लगने पर एलर्ट हो सके चालक

परिवहन मंत्री ने कहा कि रात को बस चलाने वाले चालक को झपकी आए तो वह एलर्ट हो जाए, इसके लिए तकनीकी डिवाइस की खोजबीन की जाएगी। यह डिवाइस चालक को नींद आने पर उसको जानकारी दे सकेगी। इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए गये हैं।

साफ्टवेयर से लगेगी ड्यूटी
प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने बताया कि डिपो के चालक एवं परिचालक की निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से ड्यूटी अब साफ्टवेयर से लगेगी। साफ्टवेयर से लगने वाली चालक एवं परिचालक की ड्यूटी में उच्च अफसर से सलाह लिए बगैर कोई बदलाव नहीं होगा।

पुरानी व्यवस्था फिर से लागू

परिवहन मंत्री ने बुधवार से यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा के लिए जो व्यवस्था लागू की वह पहले से ही प्रभावी थी। लेकिन परिवहन निगम के उच्च अफसरों की लापरवाही के कारण उस पर अमल नहीं कराया जा रहा था। तत्कालीन प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने साफ्टवेयर से चालक व परिचालक की ड्यूटी लगाने का इंतजाम किया था। बस की लोकेशन आसानी से मिलने लगी थी।

ये निर्देश भी दिए गए
- प्रदेश भर के चालकों की सालाना शिविर लगाकर आंखों की जांच कराएं
- रात 3 से तड़के 6 बजे तक यातायात निरीक्षक बस की जांच करेंगे
- चालक एवं परिचालक के अड्डे, डिपो पर आराम करने के इंतजाम होंगे
- चालक व परिचालक का ड्यूटी चार्ट उच्च अफसरों को मुहैया कराएंगे
- बस के मेंटेनेंस एवं सुरक्षा उपकरण की अनदेखी पर कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed