फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died when a roof of under construction resort collapsed Bahraich.

Bahraich: सीतापुर मार्ग पर निर्माणाधीन रिसॉर्ट की छत गिरी, नीचे दबे आठ मजदूर, दो की मौत

Sat, 16 Mar 2024 02:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Mar 2024 02:59 PM IST
सार

बहराइच के सीतापुर मार्ग पर स्थित एक रिसॉर्ट में निर्माणाधीन छत की बल्ली गिरने से छत भी ढह गई। हादसे में नीचे दबे दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि छह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Two died when a roof of under construction resort collapsed Bahraich.
रिसॉर्ट की ढही छत। - फोटो : bahraich

विस्तार

सीतापुर मार्ग पर स्थित एक रिसॉर्ट में शुक्रवार देर रात को निर्माण के दौरान बल्ली गिरने से छत भी गिर गई जिसके नीचे आठ श्रमिक दब गए। किसी तरह छह श्रमिक बाहर निकाले गए हैं। जबकि दो लोगो की मलबे में दबकर मौत हो गई।

विज्ञापन


कोतवाली देहात के गजपतिपुर गांव में बहराइच सीतापुर मार्ग पर एक रिसॉर्ट स्थित है। यह होटल जिले के डॉक्टर अनिल केडिया का है। होटल में इस समय एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर छत ढलान के दौरान एक बल्ली गिरी। इसके बाद छत गिर गई। जिसके नीचे कोतवाली देहात के चेतरा सबलापुर निवासी राहुल वर्मा, श्रावस्ती जिले के उत्तमापुर निवासी राहुल समेत आठ लोग दब गए। किसी तरह श्रमिक बाहर निकाले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के कारोबारियों ने खरीदे 250 करोड़ के चुनावी बॉन्ड, SBI की सूची में दिखी दरियादिली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा की चौथी सूची: नगीना से पूर्व जज को उतार बंद किए चंद्रशेखर के लिए दरवाजे, पांच दलित और एक जाट को बनाया प्रत्याशी


सभी को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। देर रात तक रेस्क्यू जारी रहा। हादसे में घायल श्रमिकों का इलाज चल रहा है। कोतवाली देहात वीके मिश्रा ने बताया कि मलबे में रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम शहनवाजपुर निवासी श्रमिक सलीम और जोगेंद्र की दबकर मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा, एसडीएम महसी और सीओ सिटी राजीव सिसोदिया आदि ने पहुंचकर जांच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed