{"_id":"6344e8c392c0b3741f59be5e","slug":"two-died-when-a-house-collapsed-in-inayatnagar-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कच्चा मकान ढहने से मलबे के नीचे परिवार दबा, दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कच्चा मकान ढहने से मलबे के नीचे परिवार दबा, दो की मौत, दो घायल
Tue, 11 Oct 2022 09:23 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Oct 2022 09:23 AM IST
सार
अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बारिश के कारण कच्चा मकान ढह जाने से नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई। मकान ढहने से पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जिले के इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के बसवार कलां गांव में बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से मलबे में पूरा परिवार दब गया। जिसमें एक महिला और बच्चे की मौत हो गई है तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
मौके पर हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी प्रभारी रजनीश पाण्डेय पहुंच कर कार्रवाई कर रहे हैं। घटना मंगलवार सुबह चार बजे की है।
बताया गया कि कला मजरे सरफराज नाई का पुरवा में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के चलते अब्दुल मजीद उर्फ डगडग का कच्चा मकान ढह गया। मकान के अन्दर ही पूरा परिवार सो रहा था। मकान ढहने से पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। अगल-बगल रहने वाले लोगों के हल्ला गुहार पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान अशोक तिवारी ने बताया कि अब्दुल मजीद उर्फ डगडग (60) व उनकी पत्नी मेहरूल निशा (58) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं बगल में लेटी उनकी बेटी शकीना (35) व नाती साहबान (4) की मृत्यु हो गई है। बताया गया कि शकीना बारावफात में अपने मायके निमंत्रण में आयी थी। मौके पर मिल्कीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन