{"_id":"63e6ae45d3e3953aa40bd663","slug":"two-died-in-road-accident-lucknow-news-lko669382152-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: तिलक चढ़ाकर लौट रहे चाचा-बाबा की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: तिलक चढ़ाकर लौट रहे चाचा-बाबा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
तिलक चढ़ाकर लौट रहे चाचा-बाबा की हादसे में मौत। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
इटौंजा के महोना निवासी मनोज अपनी बेटी का तिलक लेकर बृहस्पतिवार को सीतापुर के सिधौली गए थे। वापसी में टैंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में चाचा लवकुश (40) और दूर के बाबा शिव शंकर जोशी (60) की मौत हो गई, जबकि गांव के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार को शव गांव पहुंचे तो रोना-पीटना मच गया।
इटौंजा के महोना निवासी मनोज की पुत्री का तिलक समारोह मछरेहटा के हरपालपुर में था। तिलक चढ़ाकर उसके चाचा लवकुश, बाबा शिव शंकर जोशी, गांव के ही रामशंकर, मनीष, सुनील और जयस एक टेंपो से बृहस्पतिवार देर रात वापस घर लौट रहे थे।
इस दौरान नेशनल हाईवे पर जतौरा के पास टैंपो का एक्सेल टूटने से हादसा हो गया।
महोना में घर पहुंचे शव तो मचा रोना-पीटना
महोना के वार्ड-4 गोविंदपुरी स्थित मनोज जोशी के घर उनके छोटे भाई लवकुश और चाचा शिव शंकर जोशी के शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे तो कोहराम मच गया। शिव शंकर जोशी के दो बेटे और एक बेटी तथा लवकुश जोशी के तीन छोटे-छोटे बेटे हैं, जिनको शायद यह भी याद न था कि अब उनके पिता का साया उठ चुका है। इनके साथ तिलक में शामिल होने आए रिश्तेदारों और पड़ोसियों की भारी भीड़ जमा हो गई। शाम को पांच बजे लवकुश और शिव शंकर जोशी के शव घर पर ले जाए गए। पास ही स्थित श्मशान में मुखाग्नि दी गई।