फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died in an accident in Lalganj kotwali in Raebareli.

Raebareli: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत व एक गंभीर, ट्रिपलिंग कर जा रहे थे युवक

Fri, 15 Nov 2024 10:51 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Nov 2024 10:51 AM IST
सार

रायबरेली की लालगंज कोतवाली के डलमऊ रोड पर हुए एक हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। युवक ट्रिपलिंग कर जा रहे थे। 

विज्ञापन
Two died in an accident in Lalganj kotwali in Raebareli.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के डलमऊ रोड पर बहाई गांव के निकट बृहस्पतिवार की देर रात बाइक सवार तीन युवक खड़े ट्रक से जा घुसे जिससे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा कराकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पैडेपुर गांव निवासी सुशील पासी (20), अंतिम रैदास (19) व सुमित लोध ( 23) एक बाइक पर सवार होकर देर रात करीब 12:30 बजे बाइक से कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर डलमऊ गंगा घाट स्नान करने जा रहे थे। तभी बहाई ग्राम पंचायत सचिवालय के सामने उनकी बाइक खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, घाटों पर दीप जलाकर मंदिरों में किए दर्शन, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजधानी लखनऊ में ठंड ने दी दस्तक, सुबह छाया घना कोहरा, नजदीकी जिलों में भी कोहरे के साथ बढ़ी ठंडक


टक्कर में सुशील व अंतिम रविदास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं पहने था। देर तक हादसे के शिकार युवकों की पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में पुलिस ने बाइक के नंबर से किसी तरह उनके परिजनों तक घटना की सूचना पहुंचाई।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि घायल को इलाज के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में मृत युवकों के शवों को पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed