{"_id":"65e9c3c12fb872b615009e82","slug":"two-died-in-an-accident-in-hakharpur-in-bahraich-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich news: बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, दो की मौत और एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich news: बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, दो की मौत और एक गंभीर
Thu, 07 Mar 2024 07:10 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Mar 2024 07:10 PM IST
सार
बहराइच के फखरपुर में हुए एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात लखनऊ - बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बौंडी थाना क्षेत्र के कोदही गांव निवासी पूजन (17), बालंदे (22) व ननकू (24) दोस्त हैं। बुधवार की रात तीनों एक ही बाइक से फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासर मे बरात जा रहे थे। इस दौरान फखरपुर थाना क्षेत्र में बहराइच - लखनऊ मार्ग पर शिवराजपुर के बस तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने तीनों को रौंद दिया। जिसमे पूजन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल बालंदे व ननकाऊ को सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया गया।
जहां पर डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां बालंदे की भी मौत हो गई। ननकु का इलाज जारी है। प्रधान प्रतिनिधि विक्रम चौहान ने बताया दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ हैं। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।