{"_id":"64097612c94904753a0622f4","slug":"two-died-in-an-accident-in-fakarpur-thana-kshetra-in-bahraich-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: अनियंत्रित कार ने दो बाइकों में मारी ठोकर, हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: अनियंत्रित कार ने दो बाइकों में मारी ठोकर, हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन घायल
Thu, 09 Mar 2023 11:30 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:30 AM IST
सार
बहराइच के फखरपुर में हुए एक हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी कार ने मारी थी टक्कर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के मरौचा मोड बौंडी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास ब्रेजा कार ने बाइक सवार को पीछे से ठोकर मार दिया। हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ी के बढहिनपुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार व गुड्डू अलग-अलग बाइक से होली के निमंत्रण के लिए ससुराल कैसरगंज थाना क्षेत्र के सफीपुर हसना जा रहे थे।
विज्ञापन
बौंडी-मरौचा संपर्क मार्ग पर स्थित पेट्रोल टंकी के निकट अनियंत्रित ब्रेजा कार ने दोनों की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें सुरेंद्र कुमार की पत्नी रंगीता (32), बेटा ऋषभ (03) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र कुमार (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दूसरी बाइक पर सवार पर गुड्डू उर्फ पवन कुमार (36) व तीन वर्षीय अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना अध्यक्ष ने बताया घायल सुरेंद्र कुमार, गुड्डू व अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है जबकि मृतक रंगीता व ऋषभ को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ब्रेजा कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।