{"_id":"65642454d3c6aed8a308d298","slug":"two-died-in-an-accident-in-deeh-thana-kshetra-in-raebareli-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: बाइक सवार युवकों को टैंकर ने कुचला, दो की मौत, मृतक लकी की एक सप्ताह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: बाइक सवार युवकों को टैंकर ने कुचला, दो की मौत, मृतक लकी की एक सप्ताह पहले हुई थी शादी
Mon, 27 Nov 2023 10:38 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Nov 2023 10:38 AM IST
सार
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। मृतक लकी का अभी एक सप्ताह पहले ही विवाह हुआ था।
विज्ञापन
हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली जिले की ऊंचाहार तहसील के गोकना घाट पर गंगा स्नान करके लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को सोमवार को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे में दो युवकों लकी और शुभम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीसरे युवक अनुज पाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मृतक लकी दोस्तपुर बुढ़वारा की ग्राम प्रधान का बेटा है। दुर्घटना डीह थाना क्षेत्र के दोस्तपुर बुढ़वारा गांव के पास हुई। अभी एक सप्ताह पहले ही लकी की शादी हुई थी।
विज्ञापन
टैंकर परशदेपुर से अठेहा की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।