फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died in a road accident in Gosaiganj in Lucknow.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: डिवाइडर से टकराकर पलट गई कार, हादसे में सर्राफ व उसके नौकर की मौत

Thu, 23 Feb 2023 12:05 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Feb 2023 12:05 PM IST
सार

शादी समारोह से लौट रही कार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Two died in a road accident in Gosaiganj in Lucknow.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज में बुधवार देर रात शादी समारोह से लौट रही कार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे मे कार सवार सराफ व उसके नौकर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक साथी फहीम घायल हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय के मुताबिक गोसाईगंज कस्बा निवासी सर्राफ संजय सोनी (45) अमेठी कस्बा निवासी अपने नौकर अजीत व साथी फहीम के साथ कार से सुल्तानपुर एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे।
विज्ञापन


देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते वो लौट रहे थे। बेली गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे मे कार सवार संजय व उसके नौकर अजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि फहीम घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed