{"_id":"637b1d8ace9ed9593f50bee8","slug":"two-died-because-of-fever-in-a-village-of-mohanlalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनलालगंज: दो दिन पहले डेंगू से मौत के बाद रविवार रात एक ही मोहल्ले में दो और की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनलालगंज: दो दिन पहले डेंगू से मौत के बाद रविवार रात एक ही मोहल्ले में दो और की मौत
Mon, 21 Nov 2022 12:11 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Nov 2022 12:11 PM IST
सार
मोहनलालगंज के एक गांव में रविवार रात दो लोगों की बुखार के कारण मौत हो गई। इन मौतों से गांव में सनसनी है क्योंकि दो दिन पहले ही यहां डेंगू से एक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मृतक रितिका।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहनलालगंज के मऊ में दो दिन पहले डेंगू से युवक की हुई मौत के बाद रविवार की रात गांव के एक ही मोहल्ले में बुखार से पीड़ित दो लोगों की मौत से गांव मे सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
कक्षा नौ की छात्रा की मौत इलाज के दौरान जबकि पच्चीस वर्षीय मजदूर की मौत गांव में ही हो गई गांव मे ही हो गई। छात्रा की मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मोहनलालगंज के मऊ में रहने वाले शत्रोहन की बेटी रितिका कक्षा नौ की छात्रा थी। शत्रोहन ने बताया कि बेटी को बुखार आने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर हालत में सुधार न होने पर बेटी को आठ दिन पहले लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि छात्रा के इलाज मे लापरवाही की गई जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर इसी गांव के ही मोहल्ले के रहने वाले लखन के बेटे को संजय को बुखार की शिकायत थी और रविवार की रात अचानक उसकी मौत हो गई।