फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died because of electricity current in ghungter and kursi thana kshetra in Barabanki.

Barabanki: हाईटेंशन लाइन करंट की चपेट में आकर निजी लाइनमैन समेत दो की मौत

Fri, 10 May 2024 11:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 May 2024 11:02 PM IST
सार

बाराबंकी के घुंघटेर में शटडाउन के दौरान बिजली आपूर्ति अचानक शुरू हो गई थी जिससे लाइनमैन को बचने का मौका ही नहीं मिला।

विज्ञापन
Two died because of electricity current in ghungter and kursi thana kshetra in Barabanki.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी के घुंघटेर व कुर्सी थाना क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर निजी लाइनमैन समेत दो लोगों की मौत हो गई। घुंघटेर में घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव को खंभे से उतारने नहीं दिया। मौके पर पहुंची पुलिस देर शाम तक लोगों को समझाती रही। घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


घुंघटेर थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव निवासी निजी लाइनमैन लवकुश (20) शुक्रवार शाम जरउवा पुरवा गांव में हाईटेंशन लाइन पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। बताते है कि इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। युवक को बचने का मौका नहीं मिला और वह तेज आवाज के साथ झुलसने लगा। यह घटना देख रहे लोगों में दहशत फैल गई। एक मिनट के अंदर ही लवकुश की मौत हो गई। शव खंभे पर ही लटका रहा।
विज्ञापन


घटना के बाद हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने शव को नीचे नहीं उतरने दिया। लोगों का कहना था कि शट डाउन लेने के बाद आपूर्ति कैसे शुरू हो गई। मामला गंभीर देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने में जुट गया। जेई विद्युत विकास शुक्ला ने बताया कि लाइनमैन वीरेंद्र ने शटडाउन लिया था। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कुर्सी थाना क्षेत्र के जबरीखुर्द गांव निवासी राजकुमार गौतम (28) बृहस्पतिवार की शाम गांव के बाहर एक पेड़ पर कच्चे आम तोड़ने के लिए चढ़ गया। पेड़ के ऊपर से ही हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। जैसे ही राजकुमार लाइन के पास पहुचा करंट से चिपक कर झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतक का पिता विश्राम बिलख पड़ा। माता व पत्नी शव देखते ही सुधबुध ही खो बैठी। एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed