फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died after get drowned in pachpedwa in Balrampur.

Balrampur News: सरयू नहर में नहाते समय दो युवकों की डूबकर मौत, गर्मी अधिक होने के चलते स्नान करते आए थे सभी

Mon, 11 Jul 2022 04:17 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, पचपेड़वा (बलरामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पचपेड़वा (बलरामपुर) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Jul 2022 04:17 PM IST
सार

बलरामपुर में हुए एक हादसे में दो युवकों की नहर में नहाते समय मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Two died after get drowned in pachpedwa in Balrampur.
घटना की जानकारी पर नहर किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम जुड़ीकुइंया निवासी दो युवकों की गांव के उत्तर से बह रही सरयू नहर में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। दोनों युवक गर्मी अधिक होने के कारण दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए थे। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव नहर से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक युवकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार जुड़ी कुइयां निवासी फैजान सिद्दीकी (25) और मुस्ताक मंसूरी (22) सोमवार सुबह अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के उत्तर-पश्चिम स्थित जगदीशपुर के निकट स्थित सरयू नहर में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक दोनों युवक गहरे पानी में उतरकर डूब गए।
विज्ञापन


दोस्तों ने घटना की सूचना आसपास के लोगों तथा परिजनों को दी। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच प्रभारी निरीक्षक आलोक राव भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से घंटे कड़ी मशक्कत कर दोनों युवकों का शव नहर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों की मौत से उनके परिजनों तथा गांव में कोहराम मच गया है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों का कहना है कि नई बनी सरयू नहर काफी गहरी है। क्षेत्र के तमाम युवक अक्सर नहर में नहाने का प्रयास करते हैं।


ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से नहर के आसपास सचेतक बोर्ड लगाए जाने की मांग की है ताकि लोग नहर में नहाने व अन्य कार्य के लिए न उतरें। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed