फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two deaths in faijullaganj

फैजुल्लागंज में बुखार से दो की मौत, 100 से ज्यादा बीमार

Mon, 12 Apr 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two deaths in faijullaganj
फैजुल्लागंज में रविवार को तेज बुखार से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं इलाके के 100 से अधिक लोग बीमार हैं। ज्यादातर मरीजों में कोरोना के लक्षण हैं, लेकिन जांच न कराए जाने से ये बुखार समझ कर इलाज करवा रहे हैं। इलाके में कोरोना को लेकर दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

फैजुल्लागंज के केशव नगर निवासी शलभ शुक्ला (50) को तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। मरीज में कोरोना के सभी लक्षण मिल रहे थे, लेकिन जांच कराने के बजाय नजदीकी केंद्र से दवा ले ली। रविवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। उधर, कृष्णलोक कॉलोनी की माया गुप्ता (50) भी बुखार से ग्रस्त थीं और रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कोरोना तेजी से शिकंजा कस रहा है। बीमार लोग जांच कराने के बजाय नजदीकी डॉक्टर से दवा लेकर खा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक इलाके में 100 से अधिक लोग बुखार से ग्रस्त हैं। इसमें गोवर्धन लाल गुप्ता, रूबी जायसवाल, धीरेंद्र मिश्रा, काशीनाथ जोशी, बीपीएस तोमर, इशरत जहां, मनोज, कविता पाल, कमलेश गौतम, मालती मिश्रा व दर्जनों अन्य शामिल हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बताया कि इलाके में कोरोना संक्रमण बेहद तेज है। इसके बाद भी सफाई व सैनिटाइजेशन के काम में लापरवाही की जा रही है। क्षेत्र में कई स्थानों पर सीवर लाइनें चोक हैं। जलजमाव से मच्छर जनित बीमारियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

चार कोविड मरीज गंवा चुके जान
फैजुल्लागंज इलाके में अब तक 100 से अधिक कंटेनमेंट जोन हो चुके हैं। इसके बाद भी यहां जांच का दायरा सीमित है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ठीक से न होने से कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। लोगों का आरोप है कि पॉजिटिव आने वालों के परिवारीजनों की जांच भी जल्द नहीं हो पा रही है। उन्हें निजी सेंटर से जांच करवानी पड़ रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक मरीज मिलने पर 25 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का नियम भी यहां लागू नहीं है, जबकि यहां कोविड के चलते चार लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed