फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two dead body burned in front of society in lucknow

लखनऊ: लखनऊ में जानकीपुरम इलाके में कॉलोनी के सामने जलाए दो शव, महिला बेहोश

Mon, 20 Feb 2023 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
two dead body burned in front of society in lucknow
लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर-जे स्थित आश्रयहीन कॉलोनी में बीते शनिवार को एक घंटे के अंतराल में दो शव जला दिए गए। इससे उठे धुएं के कारण पास के घर की महिला बेहोश हो गई। कॉलोनी के लोगोें ने शव जलाने का विरोध किया तो ग्रामीणों ने जानमाल की धमकी दी। कॉलोनी वालों ने इसकी शिकायत मानवाधिकार आयोग से की है। उधर, एलडीए की लापरवाही के कारण इस विवादित मसले का हल नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनी के बृजेश कुमार गुप्ता ने रविवार को बताया कि एलडीए को कई बार पत्र देकर कॉलोनी के घरों के पास शव जलाने से रोके जाने और कथित श्मशान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। बीते शनिवार को दोपहर तीन से चार बजे के बीच दो शवों को घराें से महज 10 मीटर दूर जला दिया गया। इसके धुएं से बृजेश की पत्नी बेहोश हो गई। धुएं एवं शव के जलने की बदबू से कॉलोनी के 70 घरों के 250 लोगों को प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। रविवार को एक अन्य शव को जमीन में दफनाया गया। एलडीए में सुनवाई न होने पर मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया है। बताया कि ग्रामीणों से मिली जानमाल की धमकी की शिकायत लेकर जब गुडंबा पुलिस के पास पहुंचे तो उसने एलडीए से कोई आदेश न होने के कारण कार्रवाई करने से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed