{"_id":"63f695e0c7a15acd940557bf","slug":"two-crore-subsidy-will-be-given-on-the-shooting-of-films-in-up-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Budget : यूपी में फिल्मों की शूटिंग पर मिलेगी दो करोड़ की सब्सिडी, प्रशिक्षण संस्थान के लिए भी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Budget : यूपी में फिल्मों की शूटिंग पर मिलेगी दो करोड़ की सब्सिडी, प्रशिक्षण संस्थान के लिए भी मदद
Thu, 23 Feb 2023 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Feb 2023 03:54 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश को फिल्म निर्माण का केंद्र बनाने के लिए यूपी में फिल्मों की शूटिंग के साथ फिल्म में यूपी के कलाकारों को किरदार अदा करने का मौका देने पर सब्सिडी दी जाएगी। योगी कैबिनेट ने बुधवार को उत्तर प्रदेश फिल्म नीति-2023 को मंजूरी दी है। फिल्म निर्माण के लिए कुल शूटिंग दिवस के दो तिहाई दिन यूपी में शूटिंग करने पर दो करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, फिल्म प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना करने पर भी 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन
सरकार ने फिल्म निर्माण के लिए वातावरण तैयार करने और विभिन्न आवश्यक संसाधनों का शूटिंग के लिए समग्र विकास करने के लिए फिल्म नीति लागू की है। नोएडा में एक हजार एकड़ में फिल्मसिटी बनाई जा रही है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी फिल्म निर्माण की सुविधाओं के विकास की योजना है। फिल्मसिटी में बनने वाली फिल्मों को भी इस नीति के अनुसार रियायत दी जाएगी।
विज्ञापन
ये सुविधाएं भी
शूटिंग के लिए सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने, नियमानुसार भुगतान करने पर शासकीय गेस्ट हाउस, पर्यटन अतिथि गृह की व्यवस्था की जाएगी। विभागों के स्तर से आने वाली कठिनाइयों का समाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
- आउटडोर शूटिंग करने वाली इकाइयों को पर्यटन निगम के गेस्ट हाउस व होटल में कमरे के किराए पर 25 फीसदी छूट दी जाएगी।
- प्रदेश में अवधि, ब्रज, बुंदेली, भोजपुरी क्षेत्रीय फिल्मों के लिए निर्माण पर 50 फीसदी, हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं की फिल्म बनाने पर 25 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। इसमें कुल शूटिंग दिवस के कम से कम 50 फीसदी यूपी में शूटिंग पर एक करोड़ रुपये तक सब्सिडी दी जाएगी।
- वेब सीरीज की शूटिंग पर प्रति एपिसोड 10 लाख या एक करोड़ रुपये तक सब्सिडी दी जाएगी। वेब फिल्म में पांच मुख्य कलाकार यूपी के लेने पर 25 लाख रुपये सब्सिडी दी जाएगी।