{"_id":"31005468cecfc28198dbf93e994cee39","slug":"two-crore-child-get-free-books","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ बच्चों को मुफ्त किताबें देंगे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ बच्चों को मुफ्त किताबें देंगे अखिलेश
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Feb 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले दो करोड़ से अधिक बच्चों को एक जुलाई से मुफ्त किताबें बांटी जाएंगी। इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने विभागीय आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इसके मुताबिक बच्चों को सेट बनाकर किताबें न देकर जैसे-जैसे छपकर आएंगी, बांटी जाएंगी। किताबों की छपाई के लिए न्यूनतम टेंडर देने वाले प्रकाशक को ठेका दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 8 तक के बच्चों को मुफ्त पुस्तकें देने की व्यवस्था है। इस योजना के तहत बच्चों को स्कूल खुलने के साथ ही किताबें दी जाती हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार चाहती थी कि इस बार बच्चों को टुकड़ों में किताबें न देकर सेट बनाकर दी जाएं। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशालय ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।
शासन स्तर से इसे वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया था, लेकिन इस पर मंजूरी नहीं मिली। इसके बाद शासन स्तर पर यह तय हुआ कि पुरानी नीति के आधार पर ही किताबें छापकर बच्चों को दी जाएं।
उर्दू मीडियम की भी किताबें
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बच्चों को हिंदी और उर्दू मीडियम की किताबें उनकी जरूरत के आधार पर दी जाएंगी। जो बच्चा उर्दू मीडियम में उसे उर्दू और जो हिंदी मीडियम उसे हिंदी की किताबें दी जाएंगी।