{"_id":"5d26ffd08ebc3e6cd32758f3","slug":"two-children-injured-in-an-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः स्कूल वैन व टैंपो में टक्कर, दो बच्चे घायल, भागे ड्राइवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः स्कूल वैन व टैंपो में टक्कर, दो बच्चे घायल, भागे ड्राइवर
Thu, 11 Jul 2019 04:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Jul 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पारा के पुराना थाना परिसर के सामने बुधवार दोपहर स्कूली बच्चों से भरी वैन टेंपो से टकरा गई। जिसमे दो बच्चे घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन वैन में फंसे बच्चों को निकाला गया।
विज्ञापन
वहीं, वैन चालक व टैंपो चालक भाग निकले। सीओ व इंस्पेक्टर ने घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया। जबकि अन्य बच्चों को उनके घर पहुंचाया। पुलिस ने वैन व टैंपो को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, वैन लखनऊ पब्लिक स्कूल की है।
विज्ञापन
हादसे के वक्त वैन में आठ बच्चे सवार थे। पुराना थाना के सामने अस्थाई तिरछा डिवाइडर के पास वैन सामने जा रही टैंपो से टकरा गई। हादसे से घबराए बच्चे शोर मचाने लगे। इस पर दुकानदारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और बच्चों को वैन से सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
हादसे में मानस बिवहार निवासी इंस्पेक्टर राजकिशोर यादव का बेटा व पांचवीं का छात्र आदित्य राज यादव और कक्षा एक की छात्रा परिधि यादव चोटिल हो गई। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, टैंपो चालक ने सवारी लेने के लिए वैन को ओवर टेक करने की कोशिश में अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे आ रही स्कूली वैन टैंपो से टकरा गई।