{"_id":"5d75d8e28ebc3e93af0f4110","slug":"two-cars-collide-on-kisan-path-in-lucknow-one-dead-one-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान पथ पर अचानक आमने-सामने आईं दो कारों में हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पथ पर अचानक आमने-सामने आईं दो कारों में हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Mon, 09 Sep 2019 10:15 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 09 Sep 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट के निहोरा गांव के पास किसान पथ पर रविवार शाम शाम करीब 7.15 बजे दो लग्जरी कार टकरा गईं। कई बार पलटी खाने के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक शिवम शुक्ला की मौत हो गई। जबकि दूसरे कार में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस को घायलों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अभी घायल युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
प्रभारी निरीक्षक चिनहट सचिन कुमार सिंह के मुताबिक, हादसे में दूसरी कार में फंसे खरगापुर निवासी शिवम शुक्ला को निकालने में पसीने छूट गए। पुलिस को गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शिवम को बाहर निकालकर लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शिवम दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में काम करता था। वहीं, दूसरी कार के बारे में पुलिस ने नंबर के आधार पर पता लगाया। पुलिस के मुताबिक, कार विवेकखंड गोमतीनगर निवासी विनोद कुमार मिश्रा की है। कार कौन चला रहा था। इसके बारे में पता नहीं चल सका।
घायल की स्थित काफी खराब है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, हादसा खाली सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण हुआ। दोनों कारें अचानक आमने-सामने आ गईं। किसान पथ अभी निर्माणाधीन है। डिवाइडर भी नहीं बना है।