फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two brothers killed, third friend seriously injured in collision with DCM in Barabanki

Barabanki: बाराबंकी में डीसीएम की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत, तीन महीने पहले ही पिता बना था अंकित

Thu, 12 Feb 2026 12:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Feb 2026 12:41 PM IST
सार

बाराबंकी में हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब बाइक को एक डीसीएम ने टक्कर मार दी।
 

विज्ञापन
Two brothers killed, third friend seriously injured in collision with DCM in Barabanki
अंकित यादव व विकास यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तीन जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो सगे भाईयों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। प्रारंभिक जांच में तीनों हादसों में तेज रफ्तार ही काल बनी। घुंघटेर थाना क्षेत्र के पीननगर गांव निवासी अंकित यादव (24) व उनका छोटा भाई विकास यादव (20) पड़ोसी गांव छूलिहा का पुरवा निवासी विकास (23) के साथ कुर्सी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक अलमारी फैक्टरी में काम करते थे।

विज्ञापन


बुधवार की रात करीब एक बजे ड्यूटी खत्म कर तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान निगोहा-बजगहनी मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम की जोरदार टक्कर बाइक में लगी। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि अंकित व इनके भाई विकास यादव की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक विकास को अस्पताल भेजा गया। पुलिस डीसीएम व चालक की तलाश में है।

विज्ञापन

बस चालक की मौत

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के लहबड़पुरवा मजरे दतौली गांव निवासी लवलेश (25) अनुबंधित बस चलाते थे। बुधवार देर शाम लवलेश ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान जहांगीराबाद रोड पर भयारा स्थित गैस एजेंसी के निकट टेंपों की टक्कर से बाइक समेत गिरे और सिर में गंभीर चोट से मौत हो गई। लवलेश के दो मासूम पुत्री हैं।

खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुर गांव निवासी रामतीरथ (20) बुधवार सुबह बाइक से लट्ठनपुर गांव बारात में जा रहे थे। सतरही गांव के पास रेलवे क्रासिंग के पास बाइक असंतुलित हुई और इसी गांव के कल्लू को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने कल्लू व रामतीरथ को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। रामतीरथ को लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। यहां देर रात मौत हो गई। मृतक अविवाहित थे और दिल्ली में नौकरी करते थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा भी किया।

एक साथ बुझ गए दोनों चिराग

सगे भाई अंकित व विकास की मौत की खबर रात करीब दो बजे उनके गांव पीननगर पहुंची तो कोहराम मच गया। अंकित की शादी हो चुकी थी और तीन माह पहले ही उसके घर बेटे का जन्म हुआ था। छोटा भाई विकास अविवाहित था। एक ही घर के दो चिराग एक साथ बुझ जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंकित की पत्नी जहां अचेत हो गईं, वहीं पिता कमलेश यादव बदहवास होकर बेटों को उठने को कह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed