फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife did Obscene Things on The Phone

फोन पर ‘चटपटी‘ बातें करके कई लोगों को लगाया लाखों का चूना

Fri, 18 Mar 2016 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Mar 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
Wife did Obscene Things on The Phone
हत्थे चढ़े ठग - फोटो : Amar Ujala
चटपटी बातें कर लोगों को फंसाने वाले ‘बंटी-बबली’ सुमित मेहरा और दीपा मेहरा को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ठाकुरगंज के रामनगर निवासी दंपती अश्लील कॉल करते फिर बातचीत को रिकॉर्ड कर वसूली शुरू कर देते। 
विज्ञापन


दोनों ने पुलिस और पत्रकार बनकर कई लोगों को ठगा था। ठगी के शिकार एक पाइप कारोबारी ने एफआईआर पर पुलिस ने दोनों को दबोचा। दोनों ने कारोबारी से 3.50 लाख रुपये वसूले।  
विज्ञापन


एएसपी क्राइम डॉ. संजय ने बताया कि दीपा ने कैसरबाग इलाके के एक कारोबारी को फोन कर अपनी बातों में फंसाया और अश्लील बातें रिकॉर्ड कर लीं। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला एसओ ने कारोबारी को कॉल करके एक लड़की से अश्लील बातें करने की शिकायत मिलने की बात कही और धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कारोबारी दो लाख रुपये देकर मामला रफा-दफा किया। कुछ दिन बाद सुमित ने खुद को चौक कोतवाली का इंस्पेक्टर बताते हुए उसी कारोबारी को फोन किया और वही शिकायत मिलने की कहानी दोहराई। कारोबारी ने फिर कुछ रुपये देकर मामला सुलटाया। 

इसके बाद दोनों एक टीवी चैनल का पत्रकार बनकर कारोबारी से मिले और उसकी अश्लील बातों की सीडी होने की बात कहते हुए रिकॉर्डिंग को टेलीकास्ट करने की धमकी दी।

कॉल सेंटर में सीखी चटपटी बातें

Wife did Obscene Things on The Phone
कॉल सेंटर से सीखा फंसाने का हुनर - फोटो : Amar Ujala
यह कॉल सेंटर लोगों को बल्क एसएमएस करके महिलाओं से बात के नाम पर अश्लील चैट कराता था। एक अखबार में विज्ञापन देखकर वह कॉल सेंटर गई थी। वहां उसे 3500 रुपये महीने की नौकरी पर रखा गया। कुछ दिन नौकरी करने के बाद दीपा हथकंडा समझ गई। दो महीना पहले उसने नौकरी छोड़कर खुद धंधा शुरू कर दिया।

एएसपी क्राइम ने बताया कि आठवीं पास सुमित मूलरूप से कोलकाता का है। कई साल से यहां ठाकुरगंज के रामनगर में किराये का मकान लेकर रह रहा है। वह बसंत विहार के एक होटल में काम करता था। 

लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए पास दीपा मध्य प्रदेश के भिंड की है। वह यहां गुडंबा के पूर्वांचलनगर में रहती थी। दोनों ने लव मैरिज की और अब साथ ही रह रहे हैं। 

इलाहाबाद के नगर निगम अधिकारी को भी बनाया शिकार सुमित और दीपा ने बताया कि इलाहाबाद के नगर निगम अधिकारी और लखनऊ के दो व्यापारियों सहित कानपुर, वाराणसी, आगरा के 25 से अधिक लोगों को जाल में फंसाया। 

हालांकि, रुपये सिर्फ तीन ही लोगों से ऐंठ सके। दोनों ने बताया कि उन्होंने 20 हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed