{"_id":"6614575e48d2965a460c15f4","slug":"two-bikes-collide-teenager-dies-raebareli-news-c-101-1-slko1032-113061-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो बाइकों की भिड़ंत, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो बाइकों की भिड़ंत, किशोर की मौत
Tue, 09 Apr 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मानिकपुर-सलोन मार्ग पर सोमवार तड़के दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें किशोर की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार युवक मौके से भाग निकला।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के कोडरी निवासी विजय कुमार (15) पुत्र रामनाथ सुबह बाइक से कहीं जा रहा था। औटहिया-रसूलपुर मार्ग से एक अज्ञात बाइक सवार सलोन की ओर आ रहा था। दोनों बाइकों की उसी मार्ग पर आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्क्षयदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगने के बाद दूसरा बाइक सवार युवक फरार गया, जबकि विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल विजय कुमार को लेकर सीएचसी पहुंची। वहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। (संवाद)