फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two bikes collide, Kakori couple dies

Lucknow News: दो बाइक की भिड़ंत, काकोरी में रहने वाले दंपती की मौत

Fri, 06 Mar 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, Kakori couple dies
हीरालाल व रूपरानी की फाइल फोटो।
लखनऊ। काकोरी के बदबदाखेड़ा गांव निवासी हीरालाल (52) और उनकी पत्नी रूपरानी (48) की बुधवार को उन्नाव के नेेवलगंज इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बाइक से जा रहे थे। सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई थी।
विज्ञापन


उन्नाव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हीरालाल पत्नी रूपरानी के साथ उन्नाव अपनी ससुराल मोहान चौकी क्षेत्र के ऊंचाद्वार गांव बाइक से जा रहे थे। नेवलगंज गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक गाड़ी लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचा। खबर पाकर पहुंचे परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरालाल के बेटे उत्तम ने बताया कि उनके पिता खेती करते थे। इंस्पेक्टर शरद कुमार ने बताया तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हीरालाल व रूपरानी की फाइल फोटो।

हीरालाल व रूपरानी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed