फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two arrested

ओएलएक्स पर चोरी के मोबाइल व लैपटॉप बेचने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 04 Mar 2022 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
two arrested
लखनऊ। एसटीएफ ने डालीगंज इलाके से ओएलएक्स पर चोरी के मोबाइल व लैपटॉप बेचने वाले गिरोह केदो सदस्यों को दबोचा है। इसमें सरगना भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल व तीन लैपटॉप बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी में एक की मोबाइल की दुकान है। एसटीएफ ने राजधानी केकई मोबाइल व लैपटॉप दुकानों की कुंडली भी खंगालनी शुरू कर दी है जो चोरी का सामान खरीदते व बेचते हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, पकड़े गए बदमाशों में वजीरगंज निवासी मो. शाहरुख और डालीगंज निवासी राहुल सिंह है। राहुल की डालीगंज में ही मोबाइल की दुकान है जबकि शाहरुख अलग-अलग आईडी से ओएलएक्स साइट अपलोड कर उन पर चोरी के मोबाइल व लैपटॉप बेचने के लिए सूचना डालता था। शाहरुख इस गिरोह का सरगना है। उसने कई जिलों में अपने एजेंट बना रखे हैं जो भीड़भाड़ वाले इलाके, बाजार, ट्रेन व बस से यात्रियों के मोबाइल व लैपटॉप चोरी कर लेते थे। एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने इस गिरोह से चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदारों का ब्योरा भी तैयार कराया है। इन दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed