फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two arrested in viral video

महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो को पुलिस ने दबोचा

Wed, 24 Feb 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
two arrested in viral video
लखनऊ। विवाहिता की आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल कर 80 हजार रुपये रंगदारी मांगने वाले आरोपियों को साइबर क्राइम सेल व ठाकुरगंज पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक युवक पीड़िता की छोटी बहन का प्रेमी है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसीपी साइबर क्राइम विवेक रंजन राय के मुताबिक, रविवार को पीड़िता कार्यालय आई थी जिसने वीडियो वायरल कर 80 हजार रुपये की रंगदारी मांगने की जानकारी दी। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वीडियो वायरल होने के कारण उसका परिवार टूट सकता है जिसके बाद उसने खुदकुशी करने की सोच ली थी। एसीपी क्राइम ने किसी तरह समझाकर घर भेजा।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया। वीडियो वायरल करने वाले युवकों के मोबाइल नंबर बताए थे जिसके आधार पर साइबर क्राइम सेल को जांच सौंपी गई। मंगलवार को कृष्णानगर निवासी रोहित सिंह और ठाकुरगंज निवासी अब्दुल कलाम को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल हुआ मोबाइल भी मिला जिसमें शिकायत दर्ज कराने वाली महिला की वीडियो और फोटो मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed