फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested in Mahadev Betting App scam case.

Mahadev Betting App: दुबई में बैठे मास्टरमाइंड के चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार, पुलिस ने किया कई खुलासों का दावा

Fri, 26 Apr 2024 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Apr 2024 12:27 AM IST
सार

घोटाले में गिरफ्तार किया गया आरोपी पूरे मामले के मास्टरमाइंड का चचेरा भाई है। उसे कंपनी का इंडिया हेड बनाया गया था। दोनों आरोपी भारत से सिम लेकर दुबई भेजते थे। 

विज्ञापन
Two arrested in Mahadev Betting App scam case.
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महादेव बैटिंग एप घोटाले में एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी दुबई में बैठे घोटाले के मास्टरमाइंड का चचेरा भाई है जिसको महादेव बुक गेमिंग कंपनी का इंडिया हेड बनाया था। हजारों करोड़ की ठगी में जो सिम इस्तेमाल किए गए वह इन दोनों आरोपियों ने दुबई भेजे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों से लंबी से पूछताछ की गई। जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि देवरिया के गौरीबाजार सोनालक्षमण निवासी अभय सिंह और इकौना जगत माझा के संजीव सिंह को शहीद पर्थ सर्विस लेन से गिरफ्तार किया गया है, जो महादेव बेटिंग एप घोटाले से जुड़े है। दुबई में बैठे घोटाले के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी और अभिषेक सिंह हैं।
विज्ञापन


अभिषेक सिंह गिरफ्तार किए गए आरोपी अभय सिंह की बुआ का लड़का है। अभय को कंपनी का इंडिया हेड बनाया था। अभय और संजीव ने 2021 से अब तक 32 फर्जी कंपनियां बनाईं। इन कंपनियों के नाम से 4 हजार कारपोरेट सिम खरीदे। इन सिमों को अभिषेक को भेजे। उन लोगों ने इन नंबरों का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप व टेलीग्राम पर ग्रुप बनाए और गेमिंग के नाम पर ठगी को अंजाम दिया। आरोपी अभय सिंह का बैंक खाता मुंबई पुलिस पहले ही सीज कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed