{"_id":"662a9d1367e8c64138008731","slug":"two-arrested-in-mahadev-betting-app-scam-case-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahadev Betting App: दुबई में बैठे मास्टरमाइंड के चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार, पुलिस ने किया कई खुलासों का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahadev Betting App: दुबई में बैठे मास्टरमाइंड के चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार, पुलिस ने किया कई खुलासों का दावा
Fri, 26 Apr 2024 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:27 AM IST
सार
घोटाले में गिरफ्तार किया गया आरोपी पूरे मामले के मास्टरमाइंड का चचेरा भाई है। उसे कंपनी का इंडिया हेड बनाया गया था। दोनों आरोपी भारत से सिम लेकर दुबई भेजते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महादेव बैटिंग एप घोटाले में एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी दुबई में बैठे घोटाले के मास्टरमाइंड का चचेरा भाई है जिसको महादेव बुक गेमिंग कंपनी का इंडिया हेड बनाया था। हजारों करोड़ की ठगी में जो सिम इस्तेमाल किए गए वह इन दोनों आरोपियों ने दुबई भेजे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों से लंबी से पूछताछ की गई। जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि देवरिया के गौरीबाजार सोनालक्षमण निवासी अभय सिंह और इकौना जगत माझा के संजीव सिंह को शहीद पर्थ सर्विस लेन से गिरफ्तार किया गया है, जो महादेव बेटिंग एप घोटाले से जुड़े है। दुबई में बैठे घोटाले के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी और अभिषेक सिंह हैं।
विज्ञापन
अभिषेक सिंह गिरफ्तार किए गए आरोपी अभय सिंह की बुआ का लड़का है। अभय को कंपनी का इंडिया हेड बनाया था। अभय और संजीव ने 2021 से अब तक 32 फर्जी कंपनियां बनाईं। इन कंपनियों के नाम से 4 हजार कारपोरेट सिम खरीदे। इन सिमों को अभिषेक को भेजे। उन लोगों ने इन नंबरों का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप व टेलीग्राम पर ग्रुप बनाए और गेमिंग के नाम पर ठगी को अंजाम दिया। आरोपी अभय सिंह का बैंक खाता मुंबई पुलिस पहले ही सीज कर चुकी है।
विज्ञापन