{"_id":"678507955ef579df1c0e3400","slug":"two-arrested-in-loot-with-a-woman-in-ayodhya-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या में दिनदहाड़े हुई 5.50 लाख की लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या में दिनदहाड़े हुई 5.50 लाख की लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 13 Jan 2025 06:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Jan 2025 06:01 PM IST
सार
अयोध्या में महिला से हुई दिनदहाड़े साढ़े पांच लाख रुपये की लूट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब एक लाख रुपये भी बरामद किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी में दिनदहाड़े हुई 5.50 लाख रुपये की लूट का कोतवाली नगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान दोनों लुटेरों के पैर में गोली लगी है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर के रोडवेज बस अड्डा के पास 27 दिसंबर को जमीन का बैनामा कराने आई एक महिला से 5.50 लाख रुपये से भरा बैग बाइक सवार दो बदमाश लूट कर फरार हो गए थे। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लुटेरे को कोतवाली नगर पुलिस व सर्विलांस टीम ने खोज निकाला और पोस्टमार्टम हाउस रोड पर रात में मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस टीम ने लूटी गई रकम में से एक लाख 11 हजार 100 रुपये बरामद कर लिए हैं। उनके पास से दो अवैध असलहा, कारतूस व लूट में प्रयुक्त चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की है। दोनों लुटेरे बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। दोनों पर कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि इनकी ओर से अन्य जिलों में भी अंजाम दी गई वारदातों की जानकारी ली जा रही है।