{"_id":"615614788ebc3e61f44c804e","slug":"two-arrested-in-harreshment-lucknow-news-lko598045033","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल की अश्लील वीडियो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल की अश्लील वीडियो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने एक मॉडल के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में काकोरी की रहने वाली युवती ने एड फिल्म में शूटिंग का झांसा देकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने व सोशल मीडिया पर वायरल करने का मुकदमा सोमवार को दर्ज कराया था।
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में आयुष मिश्रा व रेहान शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, केस दर्ज कराने वाली युवती विनीतखंड में किराए पर रहती है। वह दयाल पैराडाइज के पास एक निजी कंपनी में काम करती है। युवती के मुताबिक, वह पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी। इसी सिलसिले में उसकी मुलाकात रेहान नाम के युवक से हुई थी।
रेहान ने मॉडलिंग के लिए उसकी मुलाकात आयुष मिश्रा व दीया वर्मा से करवाई। इस दौरान युवती को एड फिल्म में काम दिलाने का झांसा दिया। उसे लेकर वाराणसी ले गए जहां एड फिल्म के नाम पर उसके अश्लील वीडियो बना लिए। जिसे वायरल करने की धमकी दी। मना करने पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रुपये न मिलने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता को जब जानकारी हुई तो उसने सोमवार को आयुष मिश्रा, दीया वर्मा व रेहान सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य की तलाश कर रही है।