फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two arrested in fraud

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी : फर्जी वीजा, लैपटॉप, मोबाइल, ऑफर लेटर, एयर टिकट समेत दो गिरफ्तार

Tue, 07 Jun 2022 10:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 07 Jun 2022 10:52 AM IST
सार

बेरोजगार युवाओं को साउथ अफ्रीका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अकाउंट के माध्यम से एक व्यक्ति से 65 हजार से एक लाख रुपये तक लिया जाता था। कूटरचित दस्तावेज अपने कार्यालय में रखे लैपटॉप से तैयार कर सिम बदल-बदलकर लोगों को फोन करते थे।

विज्ञापन
two arrested in fraud
पासपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखनऊ में कृष्णानगर पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने वाले दो आरोपियों को रविवार को गिररफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से फर्जी वीजा, लैपटॉप, मोबाइल, ऑफर लेटर, हवाई टिकट समेत अन्य दस्तावेज किए हैं। पकड़े गए शातिरों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आलोक राय के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन के पास से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बिहार बेगुसराय का जीरोमाइल न्यू बरोनी का मो. इरफान खान उर्फ शाहरूख खान जो दिल्ली के अशोक नगर में रहता है वहीं दूसरा बरेली के मांडा का मो. नसीम है। उनके पास से चार मोबाइल, एक लैपटॉप, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व पेन कार्ड, 124 फर्जी वीजा, 49 फर्जी ऑफर लेटर, 13 पासपोर्ट की छायाप्रति व 15 विदेशी हवाई टिकट की छायाप्रति बरामद हुई हैं।

विज्ञापन


शातिरों ने बताया कि वे कृष्णानगर के वीआईपी रोड गोपालपुरी में विदेश में नौकरी दिलाने का फर्जी कार्यालय खोले हुए थे। बेरोजगार युवाओं को साउथ अफ्रीका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अकाउंट के माध्यम से एक व्यक्ति से 65 हजार से एक लाख रुपये तक लिया जाता था। कूटरचित दस्तावेज अपने कार्यालय में रखे लैपटॉप से तैयार कर सिम बदल-बदलकर लोगों को फोन करते थे। पकड़े गए दोनों शातिरों को पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed