फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two arrested in fraud

भारत स्काउट गाइड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार

Thu, 15 Jul 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
two arrested in fraud
लखनऊ। एसटीएफ ने बुधवार को भारत स्काउट गाइड की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से कई कॉल लेटर, संस्थान का लेटर पैड, मुहर, अशोक स्तम्भ छपा हुआ सादा कागज सहित कई सामान बरामद किया है। गिरोह केखिलाफ आलमबाग थाने में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने वहीं से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

डिप्टी एसपी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, आलमबाग थाने में भारत स्काउट गाइड के समानांतर संचालित होने वाली नेशनल स्काउट गाइड के नाम से फर्जी वेबसाइट व संस्था बनाकर ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसके नाम पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का कारोबार किया जा रहा था। इस गिरोह के खिलाफ आलमबाग थाने में मुकदमा दर्ज था। एसटीएफ के एडीजी के निर्देश पर टीम ने बुधवार को दो आरोपियों को यूथ हॉस्टल आनंदनगर बरहा रोड आलमबाग से दबोचा गया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में नित्यप्रिय मौर्या और श्याम बाबू मौर्या शामिल हैं। नित्यप्रिय कानपुर पनकी के कालिंदी नगर और श्याम बाबू फर्रुखाबाद के नगला मसेनी का रहने वाला है। टीम ने दोनों के पास से 11 फर्जी कॉल लेटर, एक लेटर पैड, दो चेकबुक, दो मुहर, 6 अशोक स्तम्भ छपा हुआ कागज, तीन मोबाइल, 40 स्काउट वर्दी स्कार्फ, 30 प्लास्टिक स्कार्फ बैंड, 4 ब्लू कैप, 6 सीटी डोरी, 6 स्टार, दो कैप, 12 एनएसजी बैच, 10 बेल्ट, 4 ग्रे रंग की शर्ट, एक पैंट, एक पैनकार्ड, दो मतदाता पहचाना पत्र और नकदी बरामद किया है। डिप्टी एसपी के मुताबिक, यह गिरोह नेशनल स्काउट गाईड की फर्जी वेबसाइट बनाकर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर के पद की भर्ती निकालता था। इसके लिए आवेदकों से डेढ़ लाख रुपये की मांग करता था। चयन की बात कहकर उनको लखनऊ बुलाकर यूथ हॉस्टल आनंदनगर में ही बनाए गए ट्रेनिंग सेंटर पर प्रशिक्षण दिया जाता था। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र देकर भेज दिया जाता था। इस गिरोह के खिलाफ हुसैनगंज और आलमबाग थाने में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed