{"_id":"60d4e7468ebc3e2ee40d2f31","slug":"two-arrested-from-jharkhand-lucknow-news-lko5840049117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी झारखंड से दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी झारखंड से दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। फोन करके बातों में उलझाकर बैंक खाते की जानकारी लेकर रकम उड़ाने के दो आरोपियों को विभूतिखंड थाने की पुलिस ने झारखंड के गिरीडीह जनपद में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आरोपियों को लखनऊ ले आई है।
एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के एक मामले में 13 जून को विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की थी। सर्विलांस व अन्य माध्यमों से छानबीन में ठगी के आरोपियों की झारखंड के गिरीडीह जिले में लोकेशन मिली। इस पर विभूतिखंड थाने से इंस्पेक्टर विनोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम झारखंड के गिरीडीह भेजी गई। जहां अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के घसको गांव में दबिश देकर कन्हैयालाल मंडल व जुुगुल किशोर मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया।
कन्हैयालाल झारखंड के जामताड़ा जिले के झिलुला, थाना नारायणपुर व जुगुल किशोर गिरीडीह के थाना अहिल्यापुर के ग्राम बुधडी का रहने वाला है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे गलत नाम-पते पर सिमकार्ड लेकर लोगों को बातों में फंसाकर ऑनलाइन ठगी करते हैं। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन व कई सिमकार्ड बरामद हुए हैं। विभूतिखंड पुलिस दोनों को लखनऊ ले आई है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।