फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested for bringing counterfeit notes across India-Bangladesh border and circulating them in UP

UP News: भारत-बांग्लादेश सीमा से यूपी तक जाली नोटों का जाल, यूपी एटीएस ने दो आरोपियों को दबोचा

Sat, 08 Aug 2026 04:27 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 04:27 PM IST
सार

भारत-बांग्लादेश सीमा से यूपी तक जाली नोटों का जाल फैला है। सीमा पार से जाली नोट लाकर यूपी में खपाने वाले दो आरोपियों को एटीएस ने दबोचा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Two arrested for bringing counterfeit notes across India-Bangladesh border and circulating them in UP
अजीम खान, राजा उर्फ समीरुल। - फोटो : विभाग।

विस्तार

भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोट लाकर यूपी में खपाने वाले दो आरोपियों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 500 रुपये के 201 जाली नोट बरामद हुए हैं। इनकी कुल कीमत 1,00,500 रुपये है।

विज्ञापन


एटीएस को सूचना मिली थी कि कासगंज के कुछ लोग पश्चिम बंगाल के मालदा से जाली नोट लाकर यूपी के अलग-अलग जिलों में चला रहे हैं। सूचना के बाद एटीएस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


सात अगस्त को एटीएस ने कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी अजीम खान और राजा उर्फ समीरुल को लखनऊ से गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से 500 रुपये के 201 जाली नोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस के मुताबिक, नोटों की जांच भारतीय रिजर्व बैंक के मानकों के अनुसार कराई गई। जांच में नोट जाली पाए गए। आरोपियों से पूछताछ में जाली नोटों की सप्लाई से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


दोनों के खिलाफ एटीएस लखनऊ थाने में केस दर्ज किया गया है। एटीएस अब यह पता लगा रही है कि जाली नोट कहां से लाए जाते थे और उन्हें यूपी के किन जिलों में खपाया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed