फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested for assaulting BLO

Lucknow News: बीएलओ से मारपीट, दो गिरफ्तार

Fri, 28 Nov 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 28 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for assaulting BLO
सलेमपुर अचाका गांव में बीएलओ से बहस करतीं महिलाएं। 
नगराम। सलेमपुर अचाका गांव में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत काम कर रहीं बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से दबंग ग्रामीणों ने अभद्रता की। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट भी की गई। पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ऐसे में शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्य बंद करने की चेतावनी देने के साथ मामले की शिकायत एसडीएम मोहनलालगंज से की। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने दो आरोपियों देशराज और रामदीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

तहसील मोहनलालगंज के अंतर्गत बूथ संख्या 371 सलेमपुर अचाका गांव के प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र अंजना यादव बीएलओ हैं। वह वर्तमान समय में एसआईआर का काम कर रही हैं। अंजना यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर के समय वह प्राथमिक विद्यालय में बूथ पर मौजूद थीं। इस बीच कुछ लोग महिलाओं के साथ स्कूल परिसर में घुस आए और गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे। बीच-बचाव करने आए सहायक अध्यापक इंचार्ज भास्कर चंद्र मिश्र को कमरे से घसीट कर बाहर खींच लाए। आरोप है कि गेट पर ताला भी लगा दिया। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। पढ़ाई का कार्य बाधित हो गया। 112 डायल करने पर पहुंचे थाने के दरोगा ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के इंचार्ज अध्यापक भास्कर चंद्र मिश्रा ने बताया कि शिक्षामित्र व बीएलओ अंजना यादव से किसी बात पर गांव के ही देशराज, रामदीन व कुछ अन्य महिलाओं के साथ आकर बहस करने लगे। एसआईआर का काम कर रहीं अंजना यादव के साथ मारपीट की गई।

थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
शिक्षक संगठन लामबंद

इस घटना के बाद शिक्षक संगठन भी लामबंद हो गया। शिक्षामित्र संगठन के प्रदेश संरक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि एसआईआर के दौरान ऐसी घटनाएं होती हैं तो बीएलओ कैसे काम कर पाएंगे। ऐसी घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई न हुई तो पुनरीक्षण कार्य में लगे प्रदेश के सभी शिक्षामित्र विरोध करते हुए काम ठप कर देंगे। इस बाबत उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज पवन पटेल से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका सीयूजी फोन बंद मिला।

सलेमपुर अचाका गांव में बीएलओ से बहस करतीं महिलाएं। 

सलेमपुर अचाका गांव में बीएलओ से बहस करतीं महिलाएं। 

सलेमपुर अचाका गांव में बीएलओ से बहस करतीं महिलाएं। 

सलेमपुर अचाका गांव में बीएलओ से बहस करतीं महिलाएं। 

सलेमपुर अचाका गांव में बीएलओ से बहस करतीं महिलाएं। 

सलेमपुर अचाका गांव में बीएलओ से बहस करतीं महिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed