फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two arrested after attack on police

पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार

Thu, 03 Feb 2022 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
two arrested after attack on police
लखनऊ। बंथरा इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस ने कार सवार दो बदमाशों की घेराबंदी की तो वो फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने कार रुकवाकर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। इनके पास से दो तमंचे, कारतूस व खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

डीसीपी (मध्य) अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि 29 नवंबर 2021 को बंथरा में पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने कमला पसंद पान मसाला से भरी पिकअप गाड़ी लूटी थी। पीड़ित पिकअप चालक अशोक सिंह निवासी भोलाखेड़ा, कृष्णानगर ने बंथरा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की छानबीन कर रही बंथरा पुलिस व मध्य जोन की सर्विलांस टीम ने मंगलवार देर रात ढाई बजे क्षेत्र के चनखरा मोड़ पर कार सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर किसी तरह से कार रुकवाकर उसमें सवार दो बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए जावेद अहमद और सलमान सगे भाई हैं। इनके पास से दो तमंचे, तीन कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एडीसीपी (मध्य) राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि जावेद और सलमान सीतापुर के थाना तंबौर के ग्राम अकबरपुर के रहने वाले हैं और मड़ियांव के अजीजनगर में किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस पर हमले व आर्म्स एक्ट की भी रिपोर्ट दर्ज कर दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट का माल बेचकर खरीदी डाला गाड़ी
लखनऊ। एसीपी कृष्णानगर पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जावेद और सलमान ने कमला पसंद मसाला से भरी पिकअप लूटने के बाद सारा माल बेच डाला था। इस रकम से दोनों ने एक पिकअप गाड़ी खरीदी थी। यह गाड़ी और लूट के माल बेचने से मिले 3,450 रुपये कैश भी बरामद हो गए हैं। बदमाशों के पास से जो कार मिली है, उसी को वारदात में इस्तेमाल किया गया था। कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed