फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two arrest in case of threat to temple

मंदिरों को धमकी का पत्र भेजने के मामले में दो संदिग्ध हिरासत में

Wed, 04 Aug 2021 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
two arrest in case of threat to temple
लखनऊ। अलीगंज के नए हनुमान मंदिर व मनकामेश्वर मंदिर को रजिस्टर्ड डाक से धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में क्राइम ब्रांच ने संबंधित डाकघर के आसपास व अन्य जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद शक के आधार पर मंगलवार को दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी (मध्य) प्राची सिंह ने बताया कि अलीगंज के नए हनुमान मंदिर व मनकामेश्वर मंदिर को धमकी भरा पत्र भेजने के मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच व पुलिस ने संबंधित डाकघर के आसपास व कुछ अन्य जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सर्विलांस सेल की भी मदद ली गई। इसके बाद मंगलवार को दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही अन्य पहलुओं पर भी छानबीन हो रही है। वहीं, अलीगंज के नए हनुमान मंदिर की कमेटी के पदाधिकारी बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात करेंगे। मुख्य सेवादार ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से समय मांगा है। मुख्यमंत्री से मुलाकात करके मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने दिया सुरक्षा का आश्वासन
लखनऊ। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर सोमवार देर रात मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने दर्शन व पूजन करने के बाद महंत देव्या गिरी से बातचीत की। महंत ने मंदिर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। इस पर पुलिस कमिश्नर ने हसनगंज इंस्पेक्टर यशकांत सिंह को मंदिर की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। महंत ने अपनी सुरक्षा के लिए गनर देने की मांग की तो पुलिस कमिश्नर ने पत्र मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed