{"_id":"5f763a3b8ebc3e9bdb0e2fab","slug":"two-areested-in-online-fraud-lucknow-news-lko543060382","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर सामान दिखाकर रकम हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वेबसाइट पर सामान दिखाकर रकम हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो को दबोचा
Fri, 02 Oct 2020 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
संदीप कुमार धाकड़ और वीरेंद्र धाकड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर क्राइम सेल व नाका पुलिस की संयुक्त टीम ने वेबसाइट पर सामान दिखाकर लोगों से रकम हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने सारी जानकारी हासिल करने के बाद जालसाज संदीप कुमार धाकड़ और वीरेंद्र धाकड़ को भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया।
दोनों भरतपुर के ग्राम बैर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 रसीद बुक, एक स्वाइप मशीन, चार स्टांप, 48 हजार रुपये नकदी बरामद किया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। साइबर क्राइम सेल के एसीपी विवेक रंजन राय के मुताबिक, नाका पुलिस ने सूचना दी कि गिरोह के जालसाज वेबसाइट पर लोगों को सामान दिखाकर फोन से संपर्क करते हैं।
नाका इलाके के एक युवक ने इस वेबसाइट पर सामान देखा। उससे जालसाजों ने संपर्क कर 89 हजार रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद अपनी कंपनी ओम साईं इंडस्ट्रीज ग्रेटर नोएडा में ताला लगाकर फरार हो गए। सभी ने अपने फोन बंद कर रखे थे।

नोएडा, मेरठ व लखनऊ के लोगों को ठगा
प्रभारी निरीक्षक नाका सुजीत दुबे के मुताबिक, जालसाजों ने कंपनी बनाकर नोएडा के देवेंद्र शर्मा से पांच लाख, फरीदाबाद के ओमप्रकाश से तीन लाख, नोएडा के भीम सिंह से 4.5 लाख, फरीदाबाद के संजय कुशवाहा से ढाई लाख, नोएडा राहुल और मेरठ के अमित कुमार से दो-दो लाख और मेरठ के अंकुर से तीन लाख ठगे।