{"_id":"5f02d22e258c4e00052f32e9","slug":"two-and-half-lakh-bounty-declared-on-kanpur-encounter-main-accused-vikas-dubey","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित
Mon, 06 Jul 2020 12:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर प्रदेश सरकार ने ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इस संबंध में आईजी रेंज कानपुर ने प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी को इस संबंध में फाइल भेजी थी जिस पर डीजीपी ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि आरोपी विकास दुबे अभी तक फरार है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद विकास मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहा है। पहले भी वह स्मार्टफोन की जगह सामान्य मोबाइल का इस्तेमाल करता था जिससे कि उसे ट्रेस करना मुश्किल हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके पहले रविवार को ही मिश्रिख इलाके के नैमिष में रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो लग्जरी गाड़ियों से 9 असलहे और 150 कारतूस बरामद किया।
असलहों में 6 रायफल, एक बंदूक और दो पिस्टल हैं। दोनों गाड़ियों से 13 लोग हिरासत में लिए गए। सूत्रों के अनुसार इनमें विकास दुबे का रिश्तेदार अनुपम दुबे और उसके दोस्त हैं। उसके खिलाफ फर्रूखाबाद जिले समेत कई थानों में 30 संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या तक के केस भी हैं।
विकास का रिश्तेदार होने को लेकर पुलिस खुलकर बोलने से बच रही है। हालांकि पुलिस के कुछ सूत्रों ने यह जरूर कहा कि हो सकता कोई दूर का रिश्तेदार हो। सभी 13 लोगों पर कोरोना महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है।