फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two ambulance seize in lucknow on asking more than fixed rate

लखनऊ ः एंबुलेंस का किराया था 1500 चालक मांग रहा था 1800

Mon, 10 May 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two ambulance seize in lucknow on asking  more than fixed rate
राजधानी में कई एंबुलेंस चालक प्रशासन की ओर से दरें तय होने के बावजूद कोविड मरीजों से मनमाना किराया वसूलने से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन कार्यालय की प्रवर्तन टीम ने रविवार को ऐसे चालकों के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन चलाया। इसमें दो चालक एंबुलेंस का अधिक किराया मांगने में फंस गए। उनकी एंबुलेंस सीज कर दी गई है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय तिवारी ने बताया कि पहले बलरामपुर अस्पताल के पास पहुंच कर एक चालक से मरीज को घर पहुंचाने के लिए बातचीत की।
चालक ने एंबुलेंस का किराया 1600 रुपये मांगा। जबकि डीएम ने उस दूरी का किराया लगभग 1200 रुपये तय किया था। अधिक किराया मांगने पर एंबुलेंस को कैसरबाग पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जबकि लोहिया अस्पताल से एक चालक ने मरीज को घर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस का 1800 रुपये किराया मांगा, जबकि उस दूरी का किराया लगभग 1500 रुपये है।
एंबुलेंस को विभूति खंड थाने में सीज कराया गया। इन एंबुलेंस के नंबर यूपी 70 43टी- 5030 और यूपी 32 जीएन 5063 हैं।
चालकों को तय किराया लेने के लिए किया जागरूक
प्रवर्तन टीम ने एंबुलेंस चालकों को डीएम की ओर से तय किराया लेने के लिए जागरूक किया। टीम ने लोहिया अस्पताल, विवेकानंद अस्पताल, चंदन अस्पताल, केजीएमयू, बलरामपुर अस्पताल और लोकबंधु अस्पताल के आसपास खड़े एंबुलेंस चालकों को बताया कि अधिक किराया वसूलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed