फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two accused of raping and murdering a teacher get life imprisonment

Lucknow News: शिक्षिका से दुष्कर्म और हत्या करने के दो दोषियों को उम्रकैद

Fri, 21 Mar 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 21 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two accused of raping and murdering a teacher get life imprisonment
लखनऊ। रिश्ते में बहन लगने वाली शिक्षिका से दुष्कर्म और शिक्षिका व उसकी नानी की हत्या करने वाले दो दोषियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। एडीजे कुमार प्रशांत ने एक दोषी को 35 हजार रुपये और उसके साथी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

अदालत में अभियोजन की ओर से बताया गया कि मामले की रिपोर्ट वादी पवन वर्मा ने वजीरगंज थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार पांच फरवरी 2013 की सुबह उसके दूधवाले ने बताया कि सामने वाले घर में रहने वाली प्राइमरी शिक्षिका की किसी ने हत्या कर दी है और घर का दरवाजा खुला है। वादी ने वहां जाकर देखा कि शिक्षिका व उसकी बुजुर्ग नानी की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन


पुलिस की विवेचना में सामने आया कि मां की मृत्यु के बाद शिक्षिका को मृतक आश्रित कोटे में प्राइमरी विद्यालय में नौकरी मिली थी। वह अपनी वृद्ध नानी के साथ रहती थीं। शिक्षिका का रिश्ते का भाई अक्सर उनके घर आता था। पुलिस ने 11 फरवरी को उसे गिरफ्तार किया। उसके और उसके साथी के कब्जे से शिक्षिका के घर से लूटे गए रुपये व जेवर बरामद हुए थे। दोनों ने मिलकर वारदात अंजाम दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की पुष्टि के लिए सिर पर चाकू की बेंती से किए थे कई वार

आरोपपत्र में सामने आया कि चार फरवरी को आरोपी शिक्षिका के घर गया था। उसने पहले कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर शिक्षिका को पिला दिया और फिर अपने साथी को अंदर बुला लिया। दोनों ने पहले शिक्षिका की नानी का रस्सी से गला कसा और शव बरामदे में फेंक दिया। फिर शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया और रस्सी से गला कस दिया। घर में लूटपाट की और जाते समय चाकू से शिक्षिका का गला काट दिया। मौत की पुष्टि के लिए सिर पर चाकू की बेंती से कई वार भी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed