फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two accused is arrested

Lucknow News: मुंशी की मौत के मामले में प्रॉपर्टी डीलर व उसका साथी गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2023 06:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 19 Apr 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Two accused is arrested
- चोरी का आरोप लगाते हुए मुंशी को किया था प्रताड़ित
विज्ञापन

- जांच में हत्या की पुष्टि नहीं, आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। पारा इलाके में मुंशी ओमप्रकाश की मौत के मामले में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद और उसके साथी अमन तिवारी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मृतक की पत्नी ने मंगलवार को ठाकुरगंज थाने में हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि ओमप्रकाश की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि उसने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की थी। बुधवार को आरोपियों को दबोचकर हत्या की धारा हटाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस को तरमीम कर दिया।
पारा मोहान रोड निवासी मीना के अनुसार, पति ओमप्रकाश प्राॅपर्टी डीलर प्रमोद के सरोसा-भरोसा स्थित ऑफिस में मुंशी था। 14 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे ओमप्रकाश काम पर जाने की बात कहकर निकला था। रात करीब दस बजे प्रमोद ने मीना को फोन कर बताया कि ओमप्रकाश ऑफिस में चोरी कर भाग गया है। मीना के अनुसार, 15 अप्रैल को वह प्रमोद के दफ्तर पहुंची, जहां प्राॅपर्टी डीलर का साथी अमन तिवारी भी था। मीना ने पुलिस को बताया कि पति की बाइक दफ्तर के बाहर ही खड़ी हुई थी। वहीं, दोनों ने ओमप्रकाश का मोबाइल, आधार कार्ड और श्रम कार्ड मीना को दिया था। पति के बारे में पूछने पर गालीगलौज कर भगा दिया था।
विज्ञापन

16 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे ओमप्रकाश का शव भुंवर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। मीना का आरोप है कि 14 अप्रैल को चोरी का आरोप लगाते हुए प्रमोद व उसके साथी तिवारी ने ओमप्रकाश को पीटकर मार डाला और शव रेलवे लाइन पर फेंका था। मंगलवार को उन्होंने प्रमोद और अमन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राव के अनुसार, छानबीन में पता चला कि ओमप्रकाश की मौत ट्रेन के सामने आने से हुई थी। आरोपियों ने चोरी का आरोप लगाते हुए ओमप्रकाश को प्रताड़ित किया था। आहत होकर ओमप्रकाश ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली थी। हत्या की धारा को हटाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस तरमीम कर प्रमोद और अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed