फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur Rape Case Today Latest News: Two accused arrested in Balrampur gang rape case.

Balrampur Rape Case: बलरामपुर में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Thu, 01 Oct 2020 12:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Oct 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Balrampur Rape Case Today Latest News: Two accused arrested in Balrampur gang rape case.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

बलरामपुर के थाना गैसड़ी में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको जेल भेज दिया है। गुरुवार सुबह जिलाधिकारी बलरामपुर कृष्णा करुणेश व पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर के महंत मिथिलेश नाथ योगी के साथ पीड़ित परिवार के घर जाकर उनको सांत्वना दी।

विज्ञापन


उनको पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में अवगत करवाया। परिजनों को भरोसा दिलाया गया कि पूरी विवेचना को शीघ्र निस्तारित करवाकर अभियुक्तों को प्रभावी पैरवी के द्वारा सजा दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों को महंत जी के हाथों से 6 लाख 18 हजार 750 रुपए की मुआवजा राशि का अनुमति पत्र प्रदान किया गया। यह मुआवजा राशि गुरुवार दोपहर तक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करके पीड़िता की माता के बैंक एकाउंट में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
छात्रा सुबह 10 बजे एक निजी महाविद्यालय में दाखिला लेने की बात बताकर घर से निकली थी। मां ने बताया कि देर शाम तक नहीं लौटे पर उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच छात्रा बदहवास एवं गंभीर हालत में घर पहुंची। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई और कहा कि उसे एक युवक कॉलेज ले गया था। प्रवेश के बाद वही युवक उसे गैसड़ी बाजार में अपने घर ले गया। वहां उसने तथा उसके चाचा ने उससे दुष्कर्म और दरिंदगी की। हालत खराब होने पर आरोपियों ने एक निजी चिकित्सक को बुलाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने इलाज करने से मना कर दिया तो दोनों आरोपी छात्रा को घर छोड़ आए। बुधवार सुबह गैसड़ी की पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed