{"_id":"6a5be829e32385ce260413f4","slug":"two-accused-arrested-for-kidnapping-and-robbing-a-senior-auditor-lucknow-news-c-13-lko1070-1834030-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीनियर ऑडिटर को अगवा कर लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीनियर ऑडिटर को अगवा कर लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 19 Jul 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने सेना के सीनियर ऑडिटर को अगवा कर लूटने के मामले में 32 माह से भागे चल रहे दो आरोपियों को शनिवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अर्जुन गाजियाबाद के सिहानीगेटी और शाहरुख दिल्ली के हर्ष विहार का रहने वाला है। पुलिस इनके साथी हिमांशु मिश्रा और गौरव मिश्रा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एलडीए कॉलोनी निवासी सीनियर ऑडिटर आनंद कुमार वर्मा ने एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 2023 को उन्हें प्लॉट दिखाने के बहाने मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन बुलाया गया। आरोपियों ने उन्हें निर्माणाधीन मकान में बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाया। फिर 1.80 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए और 26 नवंबर को छोड़ दिया। कोर्ट के आदेश पर आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अक्तूबर 2024 में यह मामला आशियाना से मड़ियांव थाने ट्रांसफर हुआ था।